1
1
सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत आज विकास भवन परिसर मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० द्वारा 15 मोटोराइज्ड ट्राईसाइकिल, 36 ट्राईसाइकिल, 12 व्हील चेयर, 17 कान की मशीन, 13 एम०आर०किट, 17 जोड़े बैसाखी कुल 110 उपकरण तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत 20,000/- की धनराशि से लाभान्वित कुल 21 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण श्री लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, मा० सांसद राज्य सभा, श्री हरिकान्त अहलूवालिया मा० महापौर, श्री अमित अग्रवाल मा० विधायक मेरठ कैंट, श्री गुलाम मौहम्मद मा० विधायक सिवालखास के कर कमलो द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डा० वी०के० सिंह जिलाधिकारी, नूपुर गोयल मुख्य विकास अधिकारी, श्री सिद्धान्त शर्मा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं श्री शैलेश राय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी मौजूद रहे
