1
1
1
2
3
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद की समस्त विधानसभाओ के अंतर्गत मतदेय स्थलो के संभाजन के संबंध में दावे/आपत्ति के उपरांत राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में मतदेय स्थलो के संभाजन की सूची के संबंध में मा0 जनप्रतिनिधि, राजनैतिक दलो से प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियो के उपरांत आयोजित बैठक में संभाजन से संबंधित बिन्दुओ पर विस्तार से चर्चा की गई। संभाजन के संबंध में प्रत्येक विधानसभावार प्राप्त हुए सुझाव एवं आपत्तियो पर ईआरओ द्वारा परीक्षण के उपरांत की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तार से बताया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी सुझाव/आपत्ति प्राप्त हुए है उनका संबंधित ईआरओ द्वारा परीक्षण किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। उपस्थित सभी राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियो को जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होने बताया कि मतदेय स्थल संभाजन के संबंध में मा0 निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुये आगे की कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त ईआरओ, मा0 विधाय मेरठ शहर, राजनैतिक दलो के प्रतिनिधि सहित निर्वाचन कार्यालय संबंधित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
