1
1
1
2
3
सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक चलेगी मेट्रो, पांच नए स्टेशन बनेंगे
नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें पांच नए स्टेशन होंगे।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस परियोजना की अनुमानित लागत 2,390 करोड़ रुपये है और इसे चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नोएडा सेक्टर-61 पर इंटरचेंज के जरिए यात्रियों को दिल्ली मेट्रो से भी कनेक्टिविटी मिलेगी।
इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों निवासियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। गौर सिटी, ब्लू सफायर मॉल, एंथुरियम मॉल सहित कई आवासीय, व्यावसायिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच आसान हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे यात्रा का समय कम होगा, यातायात का दबाव घटेगा और क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।