1
1
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित Trident Embassy Reso सोसाइटी में रविवार रात भारत के मैच के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। सोसाइटी के कई परिवार एक साथ इकट्ठा होकर मैच देखते नजर आए।
भारत के शानदार प्रदर्शन के बाद बच्चों और बड़ों ने मिलकर खुशी मनाई और एक साथ तस्वीरें खिंचवाकर जीत का जश्न मनाया। पूरे माहौल में उत्सव और देशभक्ति की भावना साफ दिखाई दी।