Popular Posts

शाहजहांपुर में बुजुर्ग का अपमान! वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने मांगी सख्त कार्रवाई

शाहजहांपुर(U.P)
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की तहसील पुवायां के गांव नाहिल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कथित तौर पर दबंगों द्वारा सरेआम बदसलूकी किए जाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग लालू गुप्ता को सड़क पर मुर्गा बनाकर उनके कान पकड़वाए गए और दबाव बनाकर उनसे माफी मंगवाई गई। वीडियो में यह भी आरोप है कि उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और उन्हें अपमानित किया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

इस मामले को लेकर वैश्य समाज प्रदेश अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि दीपक गुप्ता की संबंधित थाना के एसएचओ से भी बात हुई है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग रखी है।

वैश्य समाज की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदेश स्तर पर बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो के आधार पर पूरी घटना की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *