1
1
बागपत। सनातन हिंदू वाहिनी भारत ने संगठन विस्तार के क्रम में बागपत निवासी बाल योगी आकाश नाथ को धर्माचार्य प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति सनातन हिंदू वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत महाराज के अनुमोदन के पश्चात की।

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि बाल योगी आकाश नाथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए धर्माचार्यों एवं संत समाज को संगठन से जोड़ने तथा सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष बाल योगी आकाश नाथ ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा संत समाज के हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामबख्श सिंह, दीपांजलि आर्य सहित संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आकाश नाथ को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।