1
1
नोएडा, 28 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश को जल्द ही देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को 594 किलोमीटर लंबे सिक्स-लेन गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। ₹36,000 करोड़ की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों को जोड़ेगा।
लेकिन कई लोग हैरान हैं कि इतना बड़ा प्रोजेक्ट Google Maps पर अभी क्यों नहीं दिख रहा। अगर आप अभी गूगल मैप्स पर “Ganga Expressway” सर्च करेंगे, तो इसका सही रूट नजर नहीं आएगा।
1. गूगल नए रास्ते कैसे अपडेट करता है?
गूगल मैप्स पर नई सड़कों को जोड़ने के लिए तीन मुख्य तरीके अपनाए जाते हैं। पहला, गूगल सरकारी एजेंसियों और NHAI जैसे विभागों के साथ लगातार संपर्क में रहता है। ये एजेंसियां गूगल को सड़कों के सटीक डिजिटल मैप और GPS कोऑर्डिनेट्स देती हैं।
दूसरा तरीका है सैटेलाइट इमेजरी। गूगल लगातार सैटेलाइट से तस्वीरें लेता रहता है। जब उसे दिखता है कि कोई नई सड़क बन चुकी है, तो उसे मैप में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
तीसरा तरीका सबसे दिलचस्प है – आपके फोन का GPS। जब गूगल देखता है कि किसी खास जगह पर सैकड़ों लोग 80-100 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रहे हैं, तो उसके एल्गोरिदम को पता चल जाता है कि वहां नया हाईवे या एक्सप्रेसवे बन गया है।
2. तो Ganga Expressway अभी क्यों नहीं दिख रहा?
इसका सीधा जवाब है – सेफ्टी। गूगल मैप्स का सबसे अहम नियम है कि वो किसी भी नए रास्ते को तब तक लाइव नहीं करता जब तक उसका आधिकारिक उद्घाटन न हो जाए। कंपनी पहले यह सुनिश्चित करती है कि रोड पर एंट्री-एग्जिट पॉइंट सुरक्षित हैं, टोल प्लाजा चालू हैं और आम जनता के लिए रास्ता खुल गया है।
गूगल ने बैकएंड में Ganga Expressway को पहले ही अपडेट कर दिया है। लेकिन यूजर्स को यह रूट 29 अप्रैल को PM मोदी के उद्घाटन के तुरंत बाद ही दिखना शुरू होगा। कंपनी की पॉलिसी है कि इनॉग्रेशन से पहले किसी भी नए हाईवे को मैप पर नहीं दिखाया जाता, ताकि लोग गलती से निर्माणाधीन सड़क पर न चले जाएं।
3. कब से दिखेगा पूरा रूट?
गंगा एक्सप्रेसवे 29 अप्रैल को उद्घाटन के साथ ही गूगल मैप्स पर लाइव हो जाएगा। इसके बाद आप मेरठ से प्रयागराज तक का पूरा 594 किमी का रूट, टोल प्लाजा, एंट्री-एग्जिट और रेस्ट एरिया सब कुछ मैप पर देख पाएंगे।