Popular Posts

सूर्या चौहान की हत्या पर बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह का बयान: “दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने”

गाजियाबाद, 4 जून 2026: खोड़ा क्षेत्र में युवा सूर्या चौहान की नृशंस हत्या के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कहा कि यह हत्या सिर्फ एक युवक की नहीं, बल्कि “मानवता और कानून को खुली चुनौती” है।

“माँ की करुण पुकार ने हिला दिया”

शालिनी सिंह ने अपने प्रेस बयान में कहा कि उन्होंने परिवार का दुख नजदीक से देखा है। “एक माँ की करुण पुकार, परिजनों की वेदना और टूटी हुई आशाओं को देखकर हृदय द्रवित हो उठा और मन में गहरा रोष उत्पन्न हुआ,” उन्होंने कहा।

योगी सरकार से कठोरतम कार्रवाई की मांग

शालिनी सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल हर अपराधी, उसके सहयोगी और संरक्षण देने वालों पर कठोरतम कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा, “अपराधियों को ऐसी दंडात्मक सजा दी जाए जो समाज में स्पष्ट संदेश दे और नजीर बने कि निर्दोषों का रक्त बहाने वालों के लिए इस प्रदेश में कोई स्थान नहीं है।”

मदरसों और पाठ्यक्रम पर भी उठाए सवाल

अपने बयान में शालिनी सिंह ने यह भी कहा कि “इन मदरसों और उनमें पढ़ाए जा रहे जिहादी पाठ्यक्रम पर भी कठोर कार्यवाही होनी चाहिए और इन्हें चला रहे मौलवियों की कड़ी निगरानी होनी चाहिए।”

परिवार को दिया रोजगार का भरोसा

शालिनी सिंह ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने घोषणा की कि सूर्या चौहान के भाई को उनके संस्थान इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में रोजगार दिया जाएगा, ताकि परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके।

“जब तक न्याय नहीं, आवाज उठती रहेगी”

बयान के अंत में उन्होंने कहा, “किसी को यह अधिकार नहीं कि वह किसी माँ की गोद सूनी कर दे। सूर्या चौहान को न्याय मिलना ही चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलता, हमारी आवाज निरंतर उठती रहेगी। अन्याय के विरुद्ध यह संघर्ष रुकेगा नहीं, झुकेगा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *