1
1
केंद्र सरकार ने सोना और चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका दिया है। सरकार ने Gold और Silver पर Import Duty को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। नए नियम 13 मई 2026 से लागू हो गए हैं। इस फैसले के बाद देश में सोना-चांदी खरीदना और महंगा हो सकता है।
सरकार ने सोने और चांदी पर 10% Basic Customs Duty और 5% Agriculture Infrastructure and Development Cess (AIDC) लगा दिया है। पहले यह कुल मिलाकर 6% था।
सरकार का कहना है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) बचाने और बढ़ते Import Bill को कंट्रोल करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील भी की थी। इसके कुछ ही दिनों बाद सरकार ने Import Duty बढ़ाने का फैसला लिया।
विशेषज्ञों के मुताबिक Import Duty बढ़ने के बाद Gold और Silver की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार:
इस फैसले का सीधा असर शादी-ब्याह और निवेश के लिए सोना खरीदने वाले लोगों पर पड़ेगा। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा Gold Consumer माना जाता है और देश की ज्यादातर जरूरत Import से पूरी होती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि:
ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि अचानक Duty बढ़ने से बाजार पर असर पड़ेगा। त्योहार और शादी सीजन में ग्राहकों की खरीदारी कम हो सकती है।
हालांकि सरकार का मानना है कि इससे Import कम होगा और देश का Trade Deficit नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
2024 के बजट में सरकार ने Gold Import Duty को 15% से घटाकर 6% किया था ताकि ज्वेलरी सेक्टर को राहत मिल सके। अब दोबारा इसे बढ़ाकर 15% कर दिया गया है।