1
1
मेरठ। सनातन हिंदू वाहिनी भारत के शक्ति वाहिनी प्रकोष्ठ द्वारा रविवार, 16 अगस्त 2026 को मेरठ जनपद में संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर विशेष चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं सिद्ध पीठ प्राचीन झारखंडी महादेव के पीठाधीश्वर महंत औघड़ संजय नाथ योगी उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में शक्ति वाहिनी प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बबीता कसाना ने सहभागिता की।
इस अवसर पर मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील रस्तोगी, भावना श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री शक्ति वाहिनी प्रकोष्ट,मेरठ जिला प्रभारी सोकिंदर सिंह, जिला अध्यक्ष आकाश डेढ़ा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार को गति देते हुए श्रीमती दीपांजलि आर्य को शक्ति वाहिनी प्रकोष्ठ में प्रादेशिक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय योगी ने कहा कि संगठन समाज में सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से श्रीमती दीपांजलि आर्य को प्रादेशिक उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
