Popular Posts

2

महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा रजबन स्थित वाल्मीकि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग, महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

खंडेलवाल समाज वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

नोएडा। खंडेलवाल समाज वेलफेयर एसोसिएशन, गौतम बुद्ध नगर की वार्षिक आम सभा (ए.जी.एम.) का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया गया। बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के अनुसार समाज के प्रत्येक क्षेत्र को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए गौतम बुद्ध नगर को तीन भागों—नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट—में विभाजित किया गया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुख्य पदाधिकारियों में अध्यक्ष के रूप में श्री किशोर रावत, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रवि आमेरिया , महामंत्री श्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्री योगेश बड़ाया तथा संगठन मंत्री श्री महेंद्र शाह को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नोएडा कार्यक्षेत्र में उपाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल (मामौडिया), मंत्री गिरिराज वैद्य और सह-कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुरिया नियुक्त किए गए।

ग्रेटर नोएडा कार्यक्षेत्र के लिए उपाध्यक्ष अनिल सेठी, मंत्री अजय खंडेलवाल (नाटाणी) और सह-कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को चुना गया।

वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट कार्यक्षेत्र में उपाध्यक्ष गौरव खंडेलवाल, मंत्री अंकुर खंडेलवाल और सह-कोषाध्यक्ष मनीष खंडेलवाल को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में समाज के विकास, एकजुटता और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने पर जोर दिया गया। नई कार्यकारिणी से समाज को आगे बढ़ाने और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को गति देने की उम्मीद जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *