1
1
उत्तराखंड में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) के युवा प्रदेश प्रभारी डॉ. आकाश त्यागी के नेतृत्व में बहादराबाद और भगवानपुर टोल प्लाजा पर टोल प्रबंधन के साथ वार्ता की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने टोल मैनेजर को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि संगठन के वाहनों के नंबर दोबारा हटाए गए तो टोल प्लाजा पर महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी टोल प्रबंधन की होगी।
डॉ. आकाश त्यागी ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों और किसानों को टोल पर अनावश्यक परेशान किया जा रहा है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने टोल प्रबंधन से नियमों के अनुसार कार्य करने और किसानों का सम्मान बनाए रखने की बात कही।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशु त्यागी, जिला अध्यक्ष हरिद्वार इब्ने हसन, लकी त्यागी, संजय त्यागी, सचिन कश्यप, विनोद राठी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने साफ किया कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।