Popular Posts

2

बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु मा0 जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में चौदह न्यायालय भवन के प्रथम तल पर स्थित सभागार कक्ष में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ की अध्यक्षता में आहूत की गई बैठक

जिला कारागार में मा0 सांसद ने किया बेकरी इकाई का शुभारंभ

आज माननीय सांसद श्री अरुण गोविल जी द्वारा जिला कारागार, मेरठ में नवनिर्मित बेकरी इकाई का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री वी.के. सिंह एवं वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री वीरेश राज शर्मा द्वारा माननीय सांसद जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जेलर श्री अवनीश यादव, जेलर श्री मनीष कुमार तथा विरिना फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

उक्त बेकरी इकाई की स्थापना हेतु माननीय सांसद निधि से रू0 20,21,250 (रुपये बीस लाख इक्कीस हजार दो सौ पचास मात्र) की धनराशि मशीनों की व्यवस्था हेतु प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

बेकरी इकाई के माध्यम से बंदियों को बेकरी उत्पादों के निर्माण एवं विपणन संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनके पुनर्वास, कौशल विकास एवं समाज की मुख्यधारा में पुनर्समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बेकरी इकाई को बंदियों के कौशल विकास, रचनात्मक गतिविधियों एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बतायज्ञं यह पहल कारागार को सुधार एवं पुनर्वास का केंद्र बनाते हुए बंदियों के भविष्य को सकारात्मक दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *