Popular Posts

किरंदुल रिंग रोड 4 नंबर पर बेलगाम रफ्तार, हाईवा ने स्वागत गेट को मारी टक्कर

ड्राइवर की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण देश भर में भीषण सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है, जिससे हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। हालांकि आंकड़ों और घटनाओं के अनुसार, भारत में सड़क दुर्घटनाओं में हर दिन औसतन 485 लोगों की मौत होती है।

रिंग रोड 4 नंबर पर वाहनों की तेज रफ्तार हादसों को न्योता दे रही है। हाईवा चालक अंधाधुंध गति से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पड़ापुर मुख्य मार्ग में AMNS के वेस्ट मटेरियल रोड मे गिरे होने एवं सफाई ना होने के कारण एक छोटी ऑल्टो कार 🚗 रफ्तार गति होने के कारण अनियंत्रित हो के रोड से उतरी आज AMNS से वेस्ट मटेरियल लेकर जा रही हाईवा क्रमांक CG 18 R 9545 में रिंग रोड 4नंबर स्थित स्वागत गेट को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई वाहन या व्यक्ति नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा चालक नशे की हालत में था और मौके वारदात से फरार हो गया। अगर रफ्तार और लापरवाही पर रोक नहीं लगी तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और लोगों की जान जा सकती है।

कानूनी बदलाव और जागरूकता

सरकार ने लापरवाही रोकने के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत ‘हिट एंड रन’ के कड़े प्रावधान किए हैं, जिसमें दुर्घटना के बाद भागने पर 10 साल तक की कैद और जुर्माने का नियम है。 हालांकि, इस कानून को लेकर ड्राइवरों के विरोध के कारण फिलहाल कुछ प्रावधानों को रोक दिया गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सुरक्षित सड़कों के लिए केवल सरकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक को जिम्मेदार ड्राइविंग और यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *