जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया गंग नहर पटरी कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण
कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे द्वारा संबंधित अधिकारियो के साथ गंगनहर पटरी कांवड मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होने सलावा पुल, अटेरना पुल, दौराला पुल, नानू पुल कांवड मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कावड़ मार्ग पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उन्होने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साईनेज, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सडक मरम्मत/पेंचवर्क, जल निकासी, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, विद्युत खंभो को पालिथीन से कवर कराने, ट्रांसफार्मर को जाली से कवर कराने, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, महिला कांवडियो की सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल एम्बुलेन्स, गोताखोर व मोटरबोट की व्यवस्था आदि व्यवस्थाओ का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

