Popular Posts

पाँच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत शासन ने मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार को जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर का प्रशासक नियुक्त किया

प्रेस नोट

पाँच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत शासन ने मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार को जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर का प्रशासक नियुक्त किया

गौतमबुद्धनगर, 12 जुलाई, 2026

   उत्तर प्रदेश शासन के पंचायतीराज अनुभाग-2 द्वारा निर्गत शासनादेश के अनुपालन में जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर के निर्वाचित बोर्ड का पाँच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत आगामी जिला पंचायत के सामान्य निर्वाचन संपन्न होने अथवा शासन द्वारा निर्धारित अवधि तक के लिए माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार को जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर का प्रशासक नियुक्त किया गया है।      
    जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा अमित कुमार को विधिवत प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कराया गया तथा अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत गौतमबुद्धनगर, प्रियंका चतुर्वेदी द्वारा कार्यभार ग्रहण की समस्त प्रशासनिक एवं वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार संपन्न कराई गई।
  कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रशासक अमित कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास के अनुरूप वे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से संचालित समस्त विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता बनाए रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छ एवं उत्तरदायी प्रशासन तथा जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
  जिला पंचायत प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासक के नेतृत्व में विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहेगी तथा शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए जनसामान्य को बेहतर सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *