Popular Posts

मेरठ के दिल्ली रुड़की बाईपास पर योगीपुरम स्थित योगीश्वर महादेव मंदिर में मनाया पाटोत्सव

मेरठ: ज्योतिष्पीठाधीश्वर ने किया योगीश्वर महादेव का अभिषेक-योगीपुरम स्थित योगीश्वर महादेव मंदिर में मनाया पाटोत्सव।
परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘1008’ जी महाराज के पावन सांन्निध्य में वैशाख शुक्ल पक्ष दशमी रविवार को मेरठ के योगीपुरम स्थित योगीश्वर महादेव मंदिर में पाटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर योगीश्वर महादेव का पूजन व अभिषेक किया गया, वहां सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
यह मंदिर पिछले वर्ष ही ज्योतिर्मठ को सौंप दिया गया था, जिसके डॉक्यूमेंट तैयार करवा कर सोबीर नागर , बबलू गुर्जर ने आज परमाराध्य को सौंप दिये। परमाराध्य ने घोषणा की कि आज ही के दिन अब प्रत्येक वर्ष योगीश्वर महादेव का पाटोत्सव मनाया जाएगा।
विदुषी गार्गी जी पंडित ने शिवजी का महात्म्य बताया। वैभव नागर जी ने योगीश्वर महादेव मंदिर की स्थापना की जानकारी दी।
परमाराध्य शनिवार दोपहर 2 बजे योगीपुरम पहुंच गये थे। सोबीर नागर जी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ उनका पादुकापूजन व आरती की। परमाराध्य ने उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद व आशीर्वाद दिया। शाम को 6.45 की पूजा में पारम्बा राजराजेश्वरी मां का 500 के नोट व किशमिश से अर्चन किया गया। महाराजश्री ने बद्रीनाथ के कपाट खुलने के बाद भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर काशी लौटते समय शनिवार को मेरठ में सोबीर नागर , बबलू गुर्जर के यहां रात्रि विश्राम किया। इस मौके पर नवाब सिंह लखवाया , रविंद्र शर्मा , भारत भूषण प्रजापति , स्पर्श बैसला , आकाश गुर्जर , अर्पण गुर्जर , अमित भाटी श्रीमती चीनू बैसला ,  पायल नागर , राशि बैसला , मोनिका नागर ,  बॉबी गुर्जर , आजाद यादव , आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *