Popular Posts

गौतमबुद्धनगर पुलिस में 25 नई टू-व्हीलर PRV शामिल, रिस्पॉन्स टाइम होगा और तेज

दिनांक 14 मई 2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 नोएडा से 25 नए टू-व्हीलर PRV (Police Response Vehicle) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इन वाहनों की तैनाती का उद्देश्य कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना, महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाना है।

नए PRV (डायल-112) वाहनों को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व से उपलब्ध बेड़े में सम्मिलित करते हुए व्यवस्थित रूप से तैनात किया जा रहा है। इनमें नोएडा जोन को 10 PRV, सेंट्रल नोएडा जोन को 10 PRV तथा ग्रेटर नोएडा जोन को 05 अतिरिक्त PRV आवंटित किए गए हैं। इससे आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी तथा महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस की दृश्य उपस्थिति (Visibility) में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही आकस्मिक एवं आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित हो सकेगी।

इस नए व्यवस्थापन के माध्यम से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर लगातार आधुनिक संसाधनों, नवीन तकनीक एवं उन्नत वाहन सुविधाओं से स्वयं को सुसज्जित कर रहा है, ताकि पुलिस बल आधुनिक, उत्तरदायी एवं सक्षम तरीके से जनसेवा को और अधिक प्रभावी बना सके।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं डायल-112 श्री अभय कुमार मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात नोएडा एवं प्रोटोकॉल श्री शकील अहमद सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *