Popular Posts

3

यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए-एनए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

यूपीएससी की सीडीएस, एनडीए-एनए परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 (सीडीएस) और नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन 2026 (एनडीए-एनए) परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढ़ग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर वहां संचालित समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज लालकुर्ती,  एस0एस0डी  ब्वॉयज इंटर कॉलेज लालकुर्ती सहित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया गया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सघन चेकिंग, बायोमैट्रिक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा केन्द्र में बनाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कक्षो का निरीक्षण किया गया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि ड्यूटी में लगाये गये सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा की गम्भीरता के दृष्टिगत परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, केन्द्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *