1
1
1
2
3
गवान विश्वकर्मा की जयन्ती के अवसर पर ‘‘विश्वकर्मा दिवस’’ के रूप में भोपाल सिंह मैमोरियल हॉल, इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन भवन, बच्चा पार्क, मेरठ में टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सोमेन्द्र तोमर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मा0 राज्यमंत्री द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत दर्जी विधा में प्रशिक्षण प्राप्त 575 लाभार्थियों में से 10 लाभार्थियों यथा-श्रीमती अंजना, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती हेमलता, श्रीमती इमराना, सुश्री काजल, श्रीमती कविता, सुश्री काजल सैनी, श्रीमती गुलाब, श्रीमती कविता एवं सुश्री काजल को मा0 राज्यसभा सांसद डॉ0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मा0 विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, मा0 एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, व उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पाण्डेय, की उपस्थिति में प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट का वितरण किया गया। तदोपरांत योजनान्तर्गत दर्जी विधा में अवशेष प्रशिक्षित लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर ही प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट का वितरण किया गया।


इस अवसर पर मा0 राज्यसभा सांसद डॉ0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मा0 विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, मा0 एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पाण्डेय, सौम्या आर्या, सहायक आयुक्त उद्योग, मोहित कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग, अजमीनकवी, सहायक आयुक्त उद्योग, अमित कुमार शुक्ला, सहायक आयुक्त उद्योग, दिनेश कुमार आर्य, सहायक आयुक्त उद्योग, मौहम्मद रजी अहमद, चन्द्रसैन गौतम एवं हरीश कुमार, लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।