Popular Posts

2

भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती के अवसर पर भोपाल सिंह मैमोरियल हॉल, इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन भवन, बच्चा पार्क में मा0 जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में किया गया टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

जनपद न्यायालय परिसर में हिन्दी दिवस के अवसर पर किया गया हिन्दी दिवस संगोष्ठी का आयोजन

माननीय जिला न्यायाधीश महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर में हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार, उसके महत्व एवं न्यायिक कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया गया।संगोष्ठी में जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारीगण द्वारा हिन्दी भाषा के महत्व, न्यायिक कार्यों में हिन्दी के प्रयोग तथा राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए।

वक्ताओं द्वारा कहा गया कि हिन्दी केवल जनसामान्य से जुड़ी भाषा ही नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था को आमजन के लिए अधिक सुगम एवं सुलभ बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। न्यायिक कार्यों में सरल एवं स्पष्ट हिन्दी के प्रयोग से आम नागरिकों को न्यायिक प्रक्रिया को समझने में सुविधा प्राप्त होती है।

संगोष्ठी के दौरान हिन्दी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं अधिकाधिक प्रयोग के लिए सभी को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में हिन्दी के प्रति सम्मान एवं न्यायिक कार्यों में इसके प्रभावी प्रयोग का संकल्प व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *