Popular Posts

2

बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु मा0 जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में चौदह न्यायालय भवन के प्रथम तल पर स्थित सभागार कक्ष में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ की अध्यक्षता में आहूत की गई बैठक

महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित, सुनील कुमार को मिली वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बाराबंकी। सनातन हिंदू वाहिनी भारत की ओर से रविवार को संगठन के कार्यालय पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत जी तथा प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी जी के दिशा-निर्देश पर किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राम बख्श सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार, नगर अध्यक्ष प्रहलाद सिंह सहित जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राम बख्श सिंह की सहमति से सुनील कुमार को सनातन हिंदू वाहिनी भारत का बाराबंकी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह अकेला ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए संगठन की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की जिम्मेदारी दी।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन सनातन धर्म, सामाजिक एकता और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *