Popular Posts

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आर.एम. स्कूल की छात्राओं ने जिलाधिकारी को सौंपी रू0 21 हजार की सहायता राशि

आज आर.एम. स्कूल, सरधना, महादेव, मेरठ की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी.के. सिंह से भेंट कर उत्तर प्रदेश एवं नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए रू0 21,000 की सहयोग राशि सौंपी। जिलाधिकारी ने छात्राओं के इस सराहनीय एवं मानवीय प्रयास की प्रशंसा की। विद्यालय की छात्राएँ जानवी सोम, तपस्या, स्वाति, जानवी एवं अवंतिका ने इस नेक कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रुपाली वशिष्ठ तथा वरिष्ठ शिक्षक श्री गौरव गुप्ता ने छात्राओं के इस सामाजिक एवं मानवीय कार्य पर गर्व व्यक्त किया। यह पहल विद्यार्थियों में मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। सभी छात्राएँ एवं विद्यालय परिवार इस पुनीत कार्य के लिए बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *