Popular Posts

पानी के बिल में लगे ब्याज पर 40 फीसदी छूट पाने का 30 जून आखिरी दिन

ग्रेेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जल शुल्क की बकाया धनराशि पर ब्याज की रकम में 40 फीसदी छूट पाने का 30 जून आखिरी तिथि है। इसके बाद ब्याज की रकम पर 40 फीसदी छूट नहीं मिलेगी। 40 फीसदी छूट पाने के लिए मंगलवार आखिरी दिन है। इसके बाद एक जुलाई से 31 जुलाई तक ब्याज पर 30 फीसदी छूट ही प्राप्त हो सकेगी।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। पानी के बकाएदार 30 जून तक कुल बकाया धनराशि के ब्याज पर 40 फीसदी, 31 जुलाई तक 30 फीसदी और 31 अगस्त तक 20 फीसदी छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद ओटीएस योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी। बता दें, कि सभी श्रेणी के आवंटियों पर करीब 290 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है, जिनमें बिल्डर सोसाइटियों पर लगभग 146 करोड़, आवासीय आवंटियों पर 65 करोड़, संस्थागत पर 50 करोड़, उद्योगों पर 14.61 करोड़, आवासीय समितियों पर 10 करोड़, शेष आईटी व कॉमर्शियल आवंटियों पर बकाया है। यह भी बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर इस साल प्राधिकरण बोर्ड ने जल मूल्य में वृद्धि नहीं की, जबकि इससे पूर्व कई वर्षों से 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *