1
1
नोएडा थाना फेस-1 क्षेत्र में परिवार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरनाम सिंह ने 23/24 मई की रात एक परिवार पर धारदार हथियार से हमला किया था, जिसमें महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी जबकि पति और दो बेटियां घायल हो गई थीं।
पुलिस ने आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। आज सेक्टर-14 गंदे नाले की पटरी के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरा, तमंचा, कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद हुई है।