1
1
मेरठ(U.P)
मेरठ , जन समाधान मीडिया ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य कोषाधिकारी वरुण खरे को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए संगठन में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव विजय वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल पुरोहित, मेरठ जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष चीनू चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर वरुण खरे को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान संगठन की आगामी योजनाओं और सामाजिक कार्यों पर भी चर्चा की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।