1
1
सरधना के भलसोना गांव में आयोजित दो दिवसीय दुर्गा मेले का भव्य समापन गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
मेले में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं के लिए झूले, खिलौने और खान-पान की दुकानों ने मेले की रौनक बढ़ाई।
मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेले का आयोजन प्रति वर्ष चेत्र नवरात्र के सप्तमी और अष्टमी को किया जाता है ।मेले में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया और मेले को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
समापन अवसर पर हवन-पूजन और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अगले वर्ष और भी भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया।मेले के आयोजन में बृजेश चौधरी,गुड्डू,सुशील प्रधान,अमित प्रधान,राजवीर सिंह आदि ग्रामीणों का सहयोग रहा