1
1
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “Best Smart Hospital of the Year 2026” सम्मान मिलने पर परियोजना अस्पताल किरंदुल को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल ने अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सभी कर्मचारियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
यूनियन ने कहा कि एनएमडीसी के सम्माननीय CMD अमिताभ मुखर्जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर विशेष ध्यान देने से परियोजना अस्पताल किरंदुल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
इसके साथ ही एनएमडीसी के निदेशक (मानव संसाधन) के. के. ठाकुर, बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण और परियोजना अस्पताल किरंदुल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. वी. लाल के नेतृत्व की भी सराहना की गई।
परियोजना अस्पताल किरंदुल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, डिजिटलीकरण योजनाएं, बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन और जनकल्याणकारी सेवाओं को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए नई तकनीकों और स्मार्ट हेल्थ सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।
मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) ने कहा कि इस उपलब्धि से केवल अस्पताल ही नहीं, बल्कि पूरा बैलाडीला क्षेत्र, दंतेवाड़ा जिला और एनएमडीसी परिवार गौरवान्वित हुआ है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
यूनियन ने परियोजना अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम, अस्पताल कर्मचारियों और प्रबंधन को विशेष बधाई दी। यूनियन के अनुसार अस्पताल की सफलता में सभी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विशेष रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम. वी. लाल की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की गई। उनके मार्गदर्शन में अस्पताल ने आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति के माध्यम से नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।
“Best Smart Hospital of the Year 2026” पुरस्कार मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि परियोजना अस्पताल किरंदुल लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देकर क्षेत्र के लोगों का भरोसा जीत रहा है।