Popular Posts

Greater Noida Authority honoured enumerators who completed Census 2027 work.

Greater Noida: जनगणना 2027 का कार्य पूरा करने वाले प्रागणकों को किया गया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। जनगणना 2027 के कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने वाले प्रागणकों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सम्मानित किया गया। प्राधिकरण के एसीईओ एवं जनगणना के नोडल अधिकारी सुमित यादव तथा ओएसडी एवं चार्ज अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रागणकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने वाले प्रागणकों की सराहना करते हुए अधिकारियों ने उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर कई प्रागणकों और सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया।

इन प्रागणकों को मिला सम्मान

सम्मानित होने वालों में सुपरवाइजर प्रदीप राणा के अलावा हाकिम अली (एचएलबी-1564), प्रवीण कुमार (एचएलबी-1565), रूबी (एचएलबी-1560), इजरायल (एचएलबी-1561), कुसुमलता (एचएलबी-1777), सरोज (एचएलबी-1778) और वीना (एचएलबी-1779) शामिल रहे।

अन्य प्रागणकों से भी जल्द कार्य पूरा करने की अपील

इस मौके पर एसीईओ एवं नोडल अधिकारी सुमित यादव ने सम्मानित प्रागणकों की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना देश के विकास और योजनाओं के निर्माण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने जनगणना ड्यूटी में लगे अन्य प्रागणकों से भी जल्द से जल्द अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्य पूरा करने की अपील की।

कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में ओएसडी रामनयन सिंह, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *