Popular Posts

2

भगवान विश्वकर्मा की जयन्ती के अवसर पर भोपाल सिंह मैमोरियल हॉल, इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन भवन, बच्चा पार्क में मा0 जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में किया गया टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, मेरठ के तत्वावधान में मुख्य अतिथि/जिलाधिकारी की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, मेरठ के तत्वावधान में लोक निर्माण विभाग में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह रहे। जिलाधिकारी द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों की संख्या देखकर सराहना की। यह कार्यक्रम महासंघ के प्रेरणास्रोत स्व. इं. आर.के. दत्त जी की पुण्यतिथि और अभियंता दिवस (इंजीनियर्स डे) के अवसर पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, मेरठ द्वारा प्रतिवर्ष 15 सितंबर को रक्तदान शिविर का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी महासंघ के सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनपद मेरठ के विभिन्न सरकारी विभागों के अभियंता और कर्मचारी और आसपास के अन्य जनपदों के कई सरकारी विभागों के अधिकारी, अभियंता (इंजीनियर्स) और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पूरा आयोजन लोकप्रिय अस्पताल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम की देखरेख में संपन्न हुआ, जहाँ डोनर्स की स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्तदान लिया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) और डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उनके लिए पौष्टिक जलपान और आराम की उचित व्यवस्था भी की गई थी। शहर के अनेक लोगो ने भी रक्तदान किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के श्री अंकित डांडी जनपद अध्यक्ष, इं0 संदीप कुमार शर्मा उपमहासचिव पश्चिम, इं0 राजेश कुमार मण्डल सचिव, इं0 शेरपाल शोलंकी, इं0 कपिल, इं0दीपक, इं0 अनिल, इं0 अरविन्द आदि का विशेष योगदान रहा। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, नगरायुक्त सौरभ गंगावार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामप्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी व लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नगर निगम, जल निगम, इलेक्ट्रिक एवं मैकेनिकल विभाग, लघु सिंचाई विभाग आदि विभाग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *