Popular Posts

कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बादलपुर क्षेत्र में किया रूट और कांवड़ शिविरों का निरीक्षण

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल नोएडा) श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा श्री कमलेश कांत के साथ थाना बादलपुर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग एवं कांवड़ शिविरों (पंडालों) का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं चिकित्सा सहायता सहित श्रद्धालुओं के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कांवड़ शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, संवेदनशीलता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए ब्रीफ किया।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *