1
1
1
2
3
उ०प्र० दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में दुग्धशाला विकास और पशुपालन विभाग के संयुक्त कार्यक्रम में किसानों पशुपालको और स्वयं सहायता समूह को नन्द बाबा दुग्ध मिशन, विभागीय योजनाओं, आधुनिक डेयरी प्रबन्धन, चारा प्रबन्धन, पशु रोग नियंत्रण और पशुओं के टीकाकरण की जानकारी दी गयी, साथ ही मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना 2026-27 के ई-लॉटरी से चयनित लाभार्थियों को चयन पत्र व अनुमति पत्र, मुख्य विकास अधिकारी के कर कमलो द्वारा वितरित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यालय लखनऊ से श्रीमती धन लक्ष्मी के० दुग्ध आयुक्त द्वारा संबोधन किया गया तथा जूम लिंक के माध्यम से दुग्ध विकास विभाग के 50 वर्ष की विकास यात्रा की फिल्म पशु रोग, टीकाकरण आदि विषयों की फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय दुग्धशाला विकास अधिकारी नत्थू सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० पवित्र सिंह गिल, सी०आई०आर०सी० के प्रधान वैज्ञानिक डॉ० संजीव कुमार वर्मा, एवं सी०डी०टी०आर०आई० की प्राचार्या श्रीमती वन्दना सिंह आदि के द्वारा पशुओं के रख रखाव, चारा प्रबन्धन एवं पशु रोग, नियंत्रण व दुग्ध उत्पादन/संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी। डी०डी०एम० नाबार्ड श्रीमती भावना जैन द्वारा उपस्थित होकर जनमानस को बैंक द्वारा कृषि ऋण तथा किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गयी।
वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक श्री अविनाश गुप्ता द्वारा दुग्ध विकास विभाग में संचालित उ०प्र० दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी कृषको को शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया एवं सभी अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये।