1
1
गजरौला/अमरोहा, 20 अगस्त 2026। सनातन हिंदू वाहिनी भारत के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी के निर्देश पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पखरोला (हाशमपुर) पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
प्रदेश उपाध्यक्ष महंत पुरन दास एवं मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में अमरोहा जिलाध्यक्ष शुभम कुमार सहित संगठन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को संगठन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा न्याय के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
बताया गया कि कुछ दिन पूर्व संजय कुमार की हत्या के मामले में इमरान समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला सामने आया है। प्रतिनिधिमंडल ने घटना को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने मृतक के पुत्र से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर परिवार को ढांढस बंधाया और कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, अमरोहा जिलाध्यक्ष शुभम कुमार ने स्थानीय थाना प्रभारी और उपजिलाधिकारी (SDM) से दूरभाष पर वार्ता कर मामले में प्रभावी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
इस दौरान आशीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष गुरमीत बेनीवाल, जिला मंत्री सुमित शर्मा एवं अमरोहा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के समक्ष उनकी मांगों को मजबूती से रखा जाएगा और परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।