Popular Posts

2

बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु मा0 जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में चौदह न्यायालय भवन के प्रथम तल पर स्थित सभागार कक्ष में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ की अध्यक्षता में आहूत की गई बैठक

सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को लेकर सनातन हिन्दू वाहिनी की बावली आश्रम में हुई अहम बैठक

बुधवार को सनातन हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी बागपत स्थित ग्राम बावली पहुंचे। यहाँ आश्रम में वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगी बाबा आकाश नाथ ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
​आश्रम में आयोजित इस बैठक के दौरान दोनों धर्मगुरुओं के बीच सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा समाज में युवाओं को धर्म व संस्कृति से जोड़ने पर गहन चर्चा हुई।
​बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महंत औघड़ संजय नाथ योगी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और समाज को जागरूक करना ही वाहिनी का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने प्रत्येक जिले में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को गति देने का आह्वान किया।
​वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष योगी बाबा आकाश नाथ ने कहा कि आश्रम के माध्यम से निरंतर सनातन संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है और आगे भी धर्म रक्षा के इस अभियान को पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
​इस अवसर पर स्थानीय लोग, वाहिनी के मोनू डेढा , रामबीर, राजीव,अमर पाल, संजय आदि कार्यकर्ता एवं साधु-संत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *