1
1
ग्रेटर नोएडा स्थित IIMT Group of Colleges में BJMC के छात्रों के लिए Samvad Media द्वारा एक विशेष इंटरैक्टिव मीडिया सेशन आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि छात्रों को केवल दर्शक नहीं बल्कि रिपोर्टर, एंकर और कैमरा पर्सन की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया। छात्रों ने स्वयं माइक संभाला, सवाल पूछे, वीडियो रिकॉर्ड किए और मीडिया प्रोडक्शन की बारीकियों को करीब से समझा।
कार्यक्रम के दौरान AI बनाम Human Intelligence, डिजिटल पत्रकारिता, मीडिया की बदलती भूमिका और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। छात्रों ने उत्साह के साथ अपनी राय रखी और पत्रकारिता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।
Samvad Media से वरिष्ठ रिपोर्टर राज कुमार शर्मा और पवन कुमार ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को ग्राउंड रिपोर्टिंग, कैमरा हैंडलिंग, इंटरव्यू टेक्निक और डिजिटल मीडिया की कार्यप्रणाली के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।
कॉलेज के HOD एवं शिक्षकों ने भी इस पहल को पूरा सहयोग दिया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसे कार्यक्रमों को बेहद उपयोगी बताया। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रैक्टिकल सेशन छात्रों के आत्मविश्वास और मीडिया कौशल को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने इस अनुभव को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे और मीडिया इंटरैक्शन सेशन आयोजित करने की इच्छा जताई।